इस जानकारी को छोड़ दें

मैनहैटन में हुआ कुछ नया

मैनहैटन में हुआ कुछ नया

अक्टूबर 2011 में यहोवा के साक्षियों ने न्यू यॉर्क शहर के मैनहैटन इलाके में एक नए और अनोखे तरीके से प्रचार करना शुरू किया। वहाँ बड़ी तादाद में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने वहाँ बाइबल की किताबों और पत्रिकाओं को खूबसूरत तरीके से मेज़ या ट्रॉली पर रखकर दिखाया।

इस इलाके को उन्होंने चार हिस्सों में बाँटा। उन्होंने ऐसी जगह ढूँढ़ीं जहाँ रोज़ाना हज़ारों लोग आते-जाते हैं, जैसे बस अड्डे या रेलवे स्टेशन। इन जगहों पर मेज़ या ट्रॉली पर बड़ी खूबसूरती से बाइबल की किताबें और पत्रिकाएँ रखकर दिखायी जाती हैं। यहाँ लोगों को यह मौका मिल रहा है कि वे अपनी पसंद से किताबें-पत्रिकाएँ ले सकें। हरेक ऐसी जगह पर एक यहोवा का साक्षी भी मौजूद होता है।

इन जगहों पर लोगों को अपने सवालों के जवाब बाइबल से मिल रहे हैं। जो लोग जल्दी में होते हैं, वे बस वहाँ से कुछ किताबें-पत्रिकाएँ लेकर जा सकते हैं।

बाइबल की किताबें-पत्रिकाएँ कई भाषाओं में मौजूद होती हैं, पर अगर आपकी भाषा में ना हों, तो आप माँग सकते हैं और कुछ ही दिनों में आकर ले जा सकते हैं।

सिर्फ आम जनता को ही नहीं बल्कि बड़े अधिकारियों को भी यह काम पसंद आ रहा है। एक पुलिस अफसर ने कहा: “कहाँ छिपे थे आप लोग? जो लोगों को चाहिए, वो सब है आपके पास।”

जब एक आदमी ने बाइबल असल में क्या सिखाती है? किताब देखी तो वह अचानक रुका। उसने कहा कि रास्ते में उसने कई लोगों को यह किताब पढ़ते देखा, तब से वह सोच रहा है कि उन्हें यह कहाँ से मिली। अब पता चला।

एक जवान आदमी छ: हफ्तों से रोज़ मेज़ के सामने से गुज़रता था। मगर आखिरकार एक दिन वह रुका और वहाँ खड़े साक्षियों से बोला: “क्या आप मेरी मदद करेंगे?” उधर मौजूद साक्षियों ने खुशी-खुशी उसे एक बाइबल दी और समझाया कि वह कैसे बाइबल से मदद पा सकता है।

दिलचस्पी रखनेवाले कई लोगों ने उस जगह पर रुककर परमेश्‍वर के बारे में सीखा। सिर्फ एक महीने के अंदर मैनहैटन इलाके में 3,797 पत्रिकाएँ और 7,986 किताबें लोगों को बाँटीं गयीं।