इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JW लाइब्रेरी

बाइबल के अनुवाद डाउनलोड करें और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड

बाइबल के अनुवाद डाउनलोड करें और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड

JW लाइब्रेरी  की एक खासियत यह है कि आप न सिर्फ बाइबल पढ़ सकते हैं, बल्कि उसका अध्ययन भी कर सकते हैं।

बाइबल डाउनलोड करने और उसके अलग-अलग अनुवादों को व्यवस्थित रखने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर जाइए:

 बाइबल डाउनलोड करें

आप बाइबल के अलग-अलग अनुवाद डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में इंटरनेट बंद रहने पर भी उन्हें पढ़ सकते हैं और उनका अध्ययन कर सकते हैं।

  • नेवीगेशन ड्रॉअर में जाइए। बाइबल बटन पर टच करने से आपको बाइबल की किताबों के नाम नज़र आएँगे।

  • बाइबल और कौन-सी भाषाओं में उपलब्ध है, यह जानने के लिए भाषाएँ बटन पर टच कीजिए। जिन भाषाओं में आप सबसे ज़्यादा पढ़ते हैं, वे सूची में सबसे ऊपर होती हैं। आपको सूची में से जो भाषा या बाइबल का अनुवाद चाहिए, उसे आप भाषा ढूँढ़िए में टाइप भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अँग्रेज़ी की किंगडम इंटरलीनियर बाइबल पढ़ना चाहते हैं, तो “int” टाइप कीजिए या पॉर्चुगीस भाषा में जितनी भी बाइबल हैं, वे देखना चाहते हैं, तो “port” टाइप कीजिए।

  • बाइबल के जो अनुवाद आपने डाउनलोड नहीं किए हैं, उन पर बादल का निशान लगा होता है। बाइबल के किसी अनुवाद को डाउनलोड करने के लिए उस पर टच कीजिए। जब आप अपने उपकरण पर बाइबल का अनुवाद डाउनलोड कर लेते हैं, तो बादल का निशान चला जाता है। उसे पढ़ने के लिए उस पर दोबारा टच कीजिए।

अगर सूची में बाइबल का वह अनुवाद नहीं है जो आप पढ़ना चाहते हैं, तो कुछ दिनों बाद दोबारा सूची देखिए। समय-समय पर और भी अनुवाद सूची में जोड़ दिए जाते हैं।

 बाइबल मिटाएँ

अगर उपकरण में ज़्यादा जगह चाहिए या बाइबल का कोई अनुवाद अब नहीं चाहिए, तो आप वह अनुवाद निकाल सकते हैं।

नेवीगेशन ड्रॉअर में जाइए और बाइबल बटन पर टच कीजिए। फिर भाषाएँ बटन पर टच करने से बाइबल के अलग-अलग अनुवाद की सूची नज़र आएगी। जो बाइबल आप निकालना चाहते हैं, उस पर दिए अधिक बटन पर जाइए और मिटाइए पर टच कीजिए।

 बाइबल अपडेट करें

जो बाइबल आपने डाउनलोड की हैं, हो सकता है कि समय-समय पर उनमें छोटे-मोटे बदलाव किए जाएँ।

जिस बाइबल में बदलाव हैं, उस पर रीफ्रेश का निशान लगा होता है। उस बाइबल पर टच करने से आप यह लिखा पाएँगे कि यह साहित्य अपडेट हुआ है। अपडेट करने के लिए डाउनलोड बटन पर टच कीजिए या अगर आप अपडेट नहीं करना चाहते हैं, तो बाद में बटन पर टच कीजिए।

ऊपर बतायी गयीं सारी बातें या खास फीचर्स फरवरी 2015 में JW लाइब्रेरी के 1.4 वर्शन में डाले गए थे और यह वर्शन ऐन्ड्रॉइड 2.3 या इसके बाद वाले वर्शन के साथ मेल खाते हैं। अगर आपके उपकरण में इस लाइब्रेरी के ये सारे खास फीचर्स नज़र नहीं आ रहे हैं, तो “JW लाइब्रेरी  इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड” नाम के लेख में दिए गए लिंक ‘नयी-नयी खासियतों के लिए अपडेट करें’ पर जाइए।